Breaking News:
Loading...

2023 में हुआ दूरदर्शन फ्री DTH प्लेटफार्म का विस्तार

दूरदर्शन प्रसार भारती ने अपनी फ्री DTH प्लेटफार्म, DD फ्रीडिश पर शैक्षिणिक टीवी चैनल्स का विस्तार किया है। अर्थात अब डीडी फ्रीडिश पर शैक्षिणिक टीवी चैनल्स सभी राज्यों के लिए उनके पाठ्यक्रम और वहां की लोकल भाषा में हो सकते है। अब इसका फायदा देश के सभी राज्य उठा सकेंगे। इस विस्तार से होने वाले फायदों के बारे में थोड़ा निष्कर्ष कर लेते है ताकि आपको भी कुछ समझ में आ जाए। 


किन किन टीवी चैनल्स का विस्तार हुआ है?

सबसे पहले आपको बता दे कि ये विस्तार डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध एजुकेशनल टीवी चैनल्स का हुआ है। उन चैनल्स के बारे में जानकारी इधर है - 

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ - डीडी फ्रीडिश में अब फ्रीक्वेंसी 9 से बढ़कर 14 फ्रीक्वेंसी हुयी  

PM e-vidya  टीवी चैनल्स का विस्तार -

पहले PM evidya नाम से केवल 12 टीवी चैनल्स  उपलब्ध थे जो एक क्लास के लिए एक चैनल था। ये चैनल्स सीबीएसई और कॉमन पाठ्यक्रम पर आधारित थे। अब इन चैनल्स की संख्या 120 तक हो गयी है। अब हो सकता है कि जल्दी ही हर राज्य के लिए एक क्लास के लिए एक चैनल उपलब्ध हो। पहले ये टीवी चैनल्स MPEG-2 क्वालिटी में उपलब्ध थे लेकिन अब विस्तार के साथ साथ टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड किया गया है।  

तो यहाँ हम कह सकते है कि PM e-Vidya के टीवी चैनल्स का विस्तार भी हुआ है, और टेक्नोलॉजी परिवर्तन भी हुआ है। 

PM e-Vidya टीवी चैनल्स का विस्तार, शुरू हुए 120 तक टीवी चैनल्स 

PM e-Vidya टीवी चैनल्स की अपडेटेड टीवी चैनल्स लिस्ट 


MHRD के टीवी चैनल्स का विस्तार -

ये आपको पहले से ज्ञात होगा कि डीडी फ्रीडिश पर MHRD के 34 टीवी चैनल्स स्वयंप्रभा के नाम से चल रहे थे जो देश की जानीमानी यूनिवर्सिटी, जैसे कि IIT Delhi, IIT Kanpur, IGNOU, UGC इत्यादि। पहले ये चैनल्स MPEG-2 में उपलब्ध थे लेकिन अब इन्हे MPEG-4 में अपग्रेड कर दिया गया है। दूसरी बात यह है कि फिलहाल 22 चैनल्स शुरू किये गए है, जल्दी अन्य टीवी चैनल्स को स्लॉट मिलने की संभावना है। 

तो यहाँ हम कह सकते है कि MHRD के टीवी चैनल्स का विस्तार नहीं हुआ है लेकिन अपग्रेड अवश्य हुए है।   

MHRD स्वयंप्रभा के टीवी चैनल्स अब MPEG-2 से शिफ्ट हुए MPEG-4 में 

MHRD स्वयंप्रभा टीवी चैनल्स की अपडेटेड टीवी चैनल्स लिस्ट 


Digishala के टीवी चैनल्स का विस्तार -  

इससे पहले डीडी फ्रीडिश पर Digishala नाम का केवल एक चैनल था लेकिन अब 60 से ज्यादा टीवी चैनल्स शुरू किये गए है। इन चैनल्स पर इंटरनेट से कमाने, बिज़नेस, सुरक्षा, सिक्योरिटी इत्यादि से सम्बंधित जानकारी मिलती रही है, अब सरकार का प्लान इसे विस्तारित करने का है। कुछ ही दिनों में इसका अपडेट दिया जायेगा। 

Digishala के टीवी चैनल्स का विस्तार, शुरू हुए 64 तक नए टीवी चैनल्स 

DD डीजीशाला  टीवी चैनल्स की अपडेटेड टीवी चैनल्स लिस्ट 


फिर वंदे गुजरात टीवी चैनल्स का क्या हुआ?

वंदे गुजरात टीवी चैनल्स जो की specially गुजरात राज्य के लिए थे, और इसमें आने वाला कंटेंट गुजराती और इंग्लिश भाषा में था। इन MPEG-2 चैनल्स को भी अपग्रेड किया गया है और ये नयी MPEG-4 फ्रीक्वेंसी पर उपलब्ध है।  Check here



अब आगे जो भी अपडेट होगा उसे आप freedish.in वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।    

दूरदर्शन प्रसार भारती ने अपनी फ्री DTH प्लेटफार्म, DD फ्रीडिश पर शैक्षिणिक टीवी चैनल्स का विस्तार किया है। अर्थात अब डीडी फ्रीडिश पर शैक्षिणिक टीवी चैनल्स सभी राज्यों के लिए उनके पाठ्यक्रम और वहां की लोकल भाषा में हो सकते है


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने