Breaking News:
Loading...

भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलीला

भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही इस बार यहां के हर पर्व का अलग ही दृश्य है। इस बार यहां की रामलीला रामायण का स्वरूप, कोरोना महामारी के बाद भी बेहद भव्य और विशाल है। धार्मिक रामलीला इस देश की संस्कृति और पहचान है। रामलीला की कहानी, इस भारतवर्ष का गौरव है जिसे यहाँ की सरकारों ने नहीं बल्कि लोगो ने सहेज कर रखा है। 

रामलीला भारत के हर क्षेत्र में अलग अलग भाषाओं में की जाती रही है, जैसे हिंदी में, कन्नड़ में, बांग्ला में, तमिल में. यहाँ तक की यह विदेशो में भी होती है जैसे इंडोनेसिया, जहां सुग्रीव ने सीता की खोज में पूर्व की तरफ अपने दूतों को यवद्वीप और सुवर्ण द्वीप जाने का आदेश दिया था, हिस्टोरियन के मुताबिक, ये आज इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीप हैं.

अगर आपने या आपके घर में बच्चो ने रामलीला रामायण नहीं देखी तो ये उत्तम समय है जब आप उन्हें उनकी संस्कृति से घर बैठे ही परिचित करवा सकते है। राम लीला का प्रसारण हर रोज़ शाम 7 बजे से रात 10 तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर होता है। 

क्या ख़ास है इस बार रामलीला में -

इस रामलीला में हर कलाकार को रामायण के पात्र पर अभिनय करने वाले आवश्यक वस्तुओं के लिए स्पेशल तैयारियां की गई हैं। जैसे - रामलीला में माता सीता का किरदार करने वाली कविता जोशी के लिए उनकी पोशाक दिल्ली से है, तो माता सीता के जेवरात अयोध्या में विशेष तरीके से बनवाए गए हैं। साथ ही रावण की पोशाक  प्रमुख रूप से श्रीलंका से बनकर आई है।  भगवान राम का धनुष कुरुक्षेत्र से बनकर आया है और भगवान राम की ड्रेस उनके ससुराल जनकपुर से बनकर आई है।

सबसे बड़ी बात - भागवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।  

रामलीला में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस मूर्ति की खास बात यह है कि जहां जहां पर भगवान राम के चरण पड़े थे, उन जगहों से मिट्टी एकत्रित करके मूर्ति का निर्माण कराया गया है।

देखे दूरदर्शन पर अयोध्या से संपूर्ण रामलीला का सीधा प्रसारण  raamleela on Doordarshan


रामलीला में बॉलीवुड के कलाकार -

इस रामलीला में बॉलीवुड के कलाकार भी भूमिका अदा कर रहे है, जैसे -

राम की भूमिका अभिनेता सोनू डागर निभा रहे है

सीता की भूमिका संभावनाशील अभिनेत्री कविता जोशी निभा रही है।

हनुमान की भूमिका में बिंदु दारा सिंह

रावण की भूमिका में शहबाज खान

भरत की भूमिका में सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन

अंगद की भूमिका में गायक मनोज तिवारी

अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद

नारद की भूमिका में असरानी

सुबाहु और जनक की भूमिका में अवतार गिल

सुतीक्ष्ण की भूमिका में राजेश पुरी

केकई की भूमिका में अभिनेत्री रितु शिवपुरी

विभीषण की भूमिका में राकेश बेदी तथा सुरेंद्रपाल विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कोरोना संकट को ध्यान में रखकर रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है। रामलीला 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी। श्री कृष्ण धारावाहिक का पुनः प्रसारण 25 अक्टूबर के बाद शुरू होगा। 

दूरदर्शन का नेशनल चैनल डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर 2 पर उपलब्ध है। डीडी फ्री डिश की अपडेटेड चैनल लिस्ट आप यहाँ से देख सकते है। 

इसे भी पढ़े - लॉक डाउन में भी रामायण का प्रसारण बना नंबर एक। सारे रिकॉर्ड टूटे। 

Watch Raamleela on YouTube -



एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने