फरवरी 2025 अपडेट— मस्ती टीवी चैनल श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविज़न नेटवर्क लिमिटेड द्वारा हिंदी भाषा में 24 घंटे का म्यूजिक चैनल है। आप बॉलीवुड हिट से लेकर विविध प्रकार के म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।
मस्ती चैनल ने वर्ष 2025 में होने वाली 85वीं ई-नीलामी में भी भाग लिया और अपने लिए MPEG-2 स्लॉट को सफलतापूर्वक नवीनीकृत किया है। इसका मतलब है कि यह चैनल इस वर्ष 2025-26 से डीडी फ्रीडिश फ्री डीटीएच प्लेटफॉर्म के साथ रहेगा।
इस चैनल का यदि कोई अलग MPEG-2 स्लॉट परिवर्तन किया जाता है, तो आप मस्ती टीवी के नए चैनल नंबर और सैटेलाइट फ़्रीक्वेंसी इसी पेज पर सकते हैं।
और आप लेटेस्ट और अपडेटेड डीडी फ्री डिश MPEG-2 टीवी चैनल सूची 2025 यहाँ देख सकते हैं।
20/02/2024 अपडेट - आपके पसंदीदा मस्ती टीवी चैनल ने डीडी फ्रीडिश की 75वी इ-ऑक्शन 2024 में फिर से MPEG-2 स्लॉट जीता - 20/02/2024
मस्ती टीवी चैनल भारत का सबसे पसंदीदा म्यूजिक टीवी चैनल है जो लम्बे समय से डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है। मस्ती टीवी चैनल को डीडी फ्री डिश पर देखने के लिए, आपके पास एक डीडी फ्री डिश सेट-अप बॉक्स होना चाहिए, आप चाहे तो फ्री-टू-एयर HD सेट-टॉप बॉक्स भी इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीद सकते हैं। सेट-अप बॉक्स खरीदने के बाद, इसे अपने DTH ऐन्टेना से जोड़ना होगा।
मस्ती टीवी चैनल डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर 62 पर उपलब्ध है। इसकी फ्रिक्वेंसी नीचे दी गयी है।
Mastiii TV Satellite Frequency -
Channel Name | Mastiii |
Satellite | GSAT-15 |
LCN | 62 |
Slot No | Test 408 |
Network | |
Position | 93.50° East |
LNB Frequency | 9750/10600 |
TP Frequency | 11510 |
Polarity | V |
Symbol Rate | 29500 |
Quality | MPEG-2 / SD |
System | DVB-S |
Modulation | QPSK |
Language | Hindi |
Type | |
Watch |
अगर आप इस चैनल को फिर से ट्यून करना चाहते है तो मस्ती टीवी चैनल को डीडी फ्री डिश पर देखने के लिए, इन आसान चरणों का पालन करें:
- अपना डीडी फ्री डिश सेट-अप बॉक्स चालू करें।
- अपने टीवी के रिमोट से "मेनू" बटन दबाएं।
- "इंस्टालेशन" विकल्प चुनें।
- "चैनल सर्च" विकल्प चुनें। या फिर सॅटॅलाइट लिस्ट पर जाए।
- फिर किसी एक सॅटॅलाइट को सेलेक्ट करे।
- इसमें यूनिवर्सल LNB चुनकर ओके करे।
- फिर "ब्लाइंड सर्च " विकल्प चुनें। और ओके करके सर्च करे।
- अब आपका सेट-अप बॉक्स अब सभी उपलब्ध फ्री टीवी चैनलों को खोज लेगा।
- खोज पूरी होने के बाद, "बाहर निकलें" बटन दबाएं।
अब मस्ती टीवी चैनल आपकी चैनल सूची में जुड़ जाएगा। आप इसे चैनल नंबर 62 पर स्विच करके देख सकते हैं।
यदि आपको मस्ती टीवी चैनल देखने में कोई समस्या आ रही है, तो आप नीचे कमेंट में बता सकते है।
फिर भी यहाँ कुछ सुझाव है जो आपको मस्ती टीवी चैनल को देखने में मदद कर सकते हैं:
- सुनिश्चित करें कि आपने अपना सेट-अप बॉक्स सही तरीके से केबल से जोड़ा है।
- अपने टीवी के रिमोट से सही चैनल नंबर चुनें, या MTV Beats और B4U म्यूजिक के बीच में देखे।
- अपने टीवी के एंटीना को सही स्थिति में 93.5 पूर्व की ओर लगाए ।
- अपने टीवी और सेट-अप बॉक्स के केबलों को जांचें।
यदि आपको अभी भी समस्या हो रही है, तो नीचे कमेंट में बताये, कुछ और तरीके बताने की कोशिश करेंगे।