लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से, डीडी नेशनल अपने प्रतिष्ठित शो दर्शकों के मनोरंजन के लिए टेलीकास्ट कर रहा है, ताकि लोग घरो में ही रहे और अच्छे से अच्छे प्रोग्राम का लुत्फ़ ले सके। जैसा की आप जानते है की दूरदर्शन अब देश के टॉप 5 चैनल में शामिल है। क्युकी दूरदर्शन ने हाल ही में प्रसिद्द कार्यक्रमों का प्रसारण दुबारा से किया है जैसे की रामायण, महाभारत, शक्तिमान, जंगल बुक, उपनिषद गंगा, और चाणक्य इत्यादि
इसी सन्दर्भ में दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल पर अब छोटा भीम भी आ रहा है जो की बच्चो द्वारा सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला प्रोग्राम है। छोटा भीम का प्रसारण 17 अप्रैल से 3 मई तक डीडी नेशनल पर दोपहर 2 बजे से 2: 30 बजे होगा।
साझेदारी की घोषणा करते हुए, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शशि शेखर वेम्पति ने कहा, “दूरदर्शन डीडी नेशनल पर छोटा भीम को दिखाने के लिए POGO चैनल के साथ साझेदारी करके प्रसन्न है। क्युकी छोटा भीम बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में से एक है, और हम अपने बच्चो का मनोरंजन करने के लिए उसे हमारे चैनल पर लाने के लिए खुश हैं। ”
पुराने प्रतिष्ठित कार्यक्रमों की मांग को देखते हुए दूरदर्शन ने इसके लिए अब अलग से एक चैनल ही लांच कर दिया है जिसका नाम डीडी रेट्रो रखा गया है। यह चैनल दूरदर्शन की फ्रीडिश के साथ साथ, अभी Sun Direct DTH, Dish TV, Airtel Digital TV पर जोड़ा गया है।
डीडी रेट्रो को दूरदर्शन की डिजिटल सर्विस डीटीटी में भी जोड़ा गया है। ताकि लोग बिना सेट-टॉप बॉक्स और और बिना डिश ऐन्टेना के भी डीडी रेट्रो का आनंद ले सके। बिना सेट-टॉप बॉक्स के लिए आपके पास डिजिटल टीवी होना आवश्यक है। डिजिटल टीवी नहीं है तो आप डिजिटल सेट-टॉप बॉक्स ले सकते है जिसमे डिश ऐन्टेना की आवश्यकता नहीं होती है।
4 टिप्पणियां
Chhota bheem ka date
जवाब देंहटाएंBadao
Pleas add sony yay
जवाब देंहटाएंTom and Jerry
जवाब देंहटाएं
हटाएंTom and Jerry on DD National