Updated on 29/12/2020
सोनी वाह (सोनी वाह फिल्मों का मेला) टीवी चैनल सोनी नेटवर्क का निःशुल्क हिन्दी फिल्म चैनल है। इस चैनल को 8 मई 2016 को लांच किया गया था । इसमें हिन्दी फिल्मों के साथ अन्य भारतीय भाषाओं के हिन्दी में अनुवादित फिल्में भी दिखाई जाती है।
सोनी वाह टीवी चैनल को डीडी फ्रीडिश से 1 अप्रैल 2019 को हटा लिया गया था। लेकिन अब ये चैनल डीडी फ्री डिश पर फिर से एक बार उपलब्ध है।
सोनी वाह चैनल की फ्रीक्वेंसी और चैनल नंबर -
सोनी वाह (Sony Wah) चैनल ने 50वी इ-ऑक्शन में भाग लिया था और इस चैनल ने सफलतापूर्वक अपने लिए डीडी फ्रीडिश का MPEG-2 स्लॉट जीत लिया है। और अब ये चैनल आपके अपनी फ्री डीटीएच सर्विस पर चैनल नंबर 80 पर उपलब्ध है।
Channel Name |
सोनी वाह |
Satellite Position |
93.5°E |
LCN |
80 |
Slot No. |
508 |
Satellite |
GSAT-15 |
Dish Antenna |
Any DTH Antenna |
फ्रीक्वेंसी |
11550 |
पोलेरिटी |
Vertical |
सिंबल रेट |
29500 |
सिस्टम |
DVB-S |
मॉडुलेशन |
QPSK |
क्वालिटी |
MPEG-2 |
सिक्योरिटी |
नहीं, एक दम फ्री है। |
ज़ी अनमोल, रिश्ते सिनेप्लेक्स (Rishtey Cineplex) और स्टार उत्सव मूवीज (Star Utsav Movies) जैसे चैनल्स जाने माने बड़े-बड़े नेटवर्को द्वारा लांच किये गए, इन चैनल्स को फ्री टू एयर मार्किट में धूम मचने के ही उद्देश्य से लांच किया गया था और वो इन चैनल्स ने सावित भी करके दिखाया है। ताकि फ्री में लोगो को अच्छा कंटेंट मिल सके। दूरदर्शन फ्री डिश देश की सबसे बड़ी और फ्री डायरेक्ट टू होम डी टी एच सर्विस है जो की देश के कोने कोने में बिना किसी महीने के खर्चे के देखी जाती है.
सोनी वाह चैनल का इतिहास डीडी फ्रीडिश पर -
- सोनी वाह चैनल फिर जुड़ा MPEG-2 स्लॉट 508 और चैनल नंबर 80 पर - 29 दिसंबर 2020
- सोनी वाह चैनल ने डीडी फ्रीडिश प्लेटफार्म को 1 मार्च 2019 को छोड़ दिया।
- सोनी वाह चैनल डीडी फ्रीडिश पर 8 मई 2016 को लांच हुआ।
सोनी वाह चैनल से जुड़े हुए कुछ साधारण प्रश्नो के उत्तर -
डीडी फ्री डिश पर सोनी वाह चैनल कब आएगा?
सोनी वाह डीडी फ्रीडिश पर 29 दिसंबर 2020 को वापस आ गया।
सोनी वाह को डीडी फ्री डिश पर फ्रीक्वेंसी क्या है?
इस चैनल की नयी फ्रीक्वेंसी आप ऊपर दी गयी टेबल में देख सकते है।
सोनी वाह का डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर क्या है?
50वी इ-ऑक्शन में अपना स्लॉट जीतने के बाद प्रसार भारती द्वारा इस चैनल को स्लॉट नंबर 508 दिया गया। जहाँ इसका चैनल नंबर 80 है।
सोनी वाह फिल्मों का मेला का मूवी का टाइम कहाँ से देखे?
इसके लिए आप सोनी वाह चैनल की ऑफिसियल वेबसाइट से जाकर देख सकते है।
तो जुड़े रहिये डी डी फ्रीडिश के हिंदी ब्लॉग पर, जल्द से जल्द अपडेट के लिए. इस वेबसाइट और खबर को अपने दोस्तों को बताना न भूले. अभी शेयर करे फेसबुक पर और अपने ट्विटर दोस्तों के साथ
29 दिसंबर 2020 को इस चैनल के जुड़ने के बाद आप डीडी फ्री डिश की MPEG-2 चैनल लिस्ट यहाँ से देखे, सभी चैनल लिस्ट यहाँ से देखे।
0 टिप्पणियां