रिपब्लिक भारत बना भारत का नंबर एक हिंदी न्यूज़ चैनल

Republic Bharat Becomes India's No.1 Hindi News Channel, रिपब्लिक भारत बना भारत का नंबर एक हिंदी न्यूज़ चैनल

 हिंदी समाचार टीवी चैनल जगत से एक शानदर अपडेट आ रहा है। की R. Bharat,  अर्थात रिपब्लिक भारत जो की करीब डेढ़ साल पुराना चैनल है ने टीआरपी के मामले में बाजी मार ली है।   रिपब्लिक भारत जो की पिछले साल फ़रवरी 2019 में लांच हुआ था। जिसे अर्नब गोस्वामी द्वारा लांच किया गया था। और इस चैनल को टैग लाइन दी थी - राष्ट्र के नाम 

यह रिपब्लिक टीवी के साथ इसी नेटवर्क का हिंदी भाषा का चैनल है जो मुख्य रूप से हिंदी में समाचार प्रसारित करता है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस हिंदी चैनल ने लांच के सिर्फ एक साल बाद ही अर्थात मार्च 2020 में ये भारत के टॉप तीसरी जगह में पहुंच गया था। और तब से अब करीब 5 महीने में ये भारत का नंबर एक हिंदी न्यूज़ चैनल बन गया है। 

रिपब्लिक भारत सबसे पहले डीडी फ्रीडिश के साथ जुड़ा था, और लांच भी डीडी फ्रीडिश के साथ ही हुआ था। रिपब्लिक भारत को डीडी फ्रीडिश की ४४वी इ-ऑक्शन के बाद जोड़ा गया था। 



अभी हाल ही में रिपोर्ट किया गया था कि अर्नब गोस्वामी का अपना हिंदी शो "पूछता है भारत, अर्नब के साथ ’अपने स्लॉट में नंबर 1 हिंदी समाचार शो बन गया है। और अब रिपब्लिक भारत भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी न्यूज़ चैनल है

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी किए गए नवीनतम साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, आजतक के 13.89% के मुकाबले रिपब्लिक भारत ने बाजार में 14.38% हिस्सेदारी हासिल की है। TV9 Bharatvarsh, India TV, और News18 India, क्रमशः 11.8%, 11.59% और 10.23% बाजार हिस्सेदारी के साथ अगली पोजीसन पर हैं,  8 अन्य हिंदी समाचार चैनलों को एकल-अंक रेटिंग मिली है।

प्राइम-टाइम में रिपब्लिक भारत की सफलता की अब मिसाल दी जाती है। 6 बजे के टाइम स्लॉट में, रिपब्लिक भारत की महाभारत 16.96% दर्शकों की संख्या के साथ आगे बढ़ती है, जबकि अर्नब गोस्वामी द्वारा प्रसारित "पूछता है भारत" 22.86% व्यूवरशिप के साथ 7 बजे सबसे अधिक देखा जाने वाला शो है

ViewCloseComments