फरवरी 2025 अपडेट— B4U म्यूजिक, B4U नेटवर्क लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक प्रमुख फ्री-टू-एयर म्यूजिक टेलीविजन चैनल है, जो बॉलीवुड और इंडिपॉप म्यूजिक का विविध मिश्रण पेश करता है। B4U म्यूजिक "बजाओ," "सॉलिड हिट्स," "बूम बॉक्स," और "स्टार स्टॉप" जैसे बेहतरीन म्यूजिक शो प्रसारित करता है।
B4U म्यूजिक चैनल ने वर्ष 2025 के लिए 85वीं ई-नीलामी में भाग लिया था, और इसने अपने लिए MPEG-2 स्लॉट को सफलतापूर्वक बुक कर किया है। इसका मतलब है कि यह चैनल वर्ष 2025-26 से डीडी फ्रीडिश फ्री डीटीएच प्लेटफॉर्म के साथ रहेगा।
एक अप्रैल को यदि इस चैनल के लिए कोई अलग MPEG-2 स्लॉट आवंटित किया जाता है, तो आप इसी पेज पर B4U म्यूजिक टीवी का नया चैनल नंबर और सैटेलाइट फ़्रीक्वेंसी प्राप्त कर सकते हैं।
आप अपकमिंग और लेटेस्ट डीडी फ्री डिश MPEG-2 टीवी चैनल सूची 2025 यहाँ पा सकते हैं।
B4U म्यूजिक टीवी चैनल ने 2025-26 के लिए MPEG-2 स्लॉट को सफलतापूर्वक बुक किया, DD फ्री डिश MPEG-2 टीवी चैनल सूची 2025 के साथ B4U म्यूजिक चैनल नंबर और सैटेलाइट फ़्रीक्वेंसी सूची जानें
एक अप्रैल 2024 - जैसा की हमने पहले ही बता दिया था कि बी4यू म्यूजिक चैनल ने पुनः हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने लिए MPEG-2 स्लॉट को सुरक्षित किया है, उसी की तहत आज एक अप्रैल 2024 को ये टीवी चैनल अब डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध है, लेकिन अब ये चैनल नए चैनल नंबर 9 पर उपलब्ध है।
बीफॉरयू म्यूजिक का चैनल नंबर -
इस चैनल को आप डीडी फ्रीडिश के चैनल नंबर 9 पर देख सकते है।
बीफॉरयू म्यूजिक की फ्रीक्वेंसी -
अगर आप अपने सेट- टॉप बॉक्स में इस चैनल को नहीं प्राप्त कर पा रहे है तो इस चैनल को नीचे दी गयी फ्रीक्वेंसी की सहायता से मैन्युअली ट्यून या स्कैन कर सकते है।
रिमोट से मेनू बटन दवाये, इंस्टालेशन पर जाए और TP List या Transponder list में जाकर इस फ्रीक्वेंसी को जोड़े और स्कैन करे।
Channel Name | B4U Music |
Satellite Name | GSAT-15 |
Slot | TEST 109 |
Channel No. | 9 |
Dish Antenna Position | 93.5° East |
Broadcaster | |
TP List | 11090 |
Polarity | V |
Symbol Rate | 29500 |
Modulation | QPSK |
System | DVB-S |
Mode | FTA |
Quality | MPEG-2 |
Language | Hindi |
Mode | FTA |
इस चैनल के अपडेट के बाद, लेटेस्ट अपडेट की हुयी डी डी फ्रीडिश की चैनल लिस्ट यहाँ से देख सकते है।
21 फ़रवरी 2024 - बीफॉरयू म्यूजिक देश का सबसे पुराना फ्री-टू-एयर म्यूजिक चैनल है, जो अभी भी चल रहा है, और समय के साथ साथ पॉपुलर होता जा रहा है। और सबसे बड़ी बात यह है की यह चैनल तब से फ्री-टू-एयर भी है। यह चैनल 1999 में शुरू हुआ था, इस चैनल के साथ या बाद में शुरू होने वाले, सिर्फ कुछ को छोड़कर, ज्यादातर फ्री-टू-एयर म्यूजिक चैनल, पे म्यूजिक चैनल में बदल गए या बंद हो गए। तो B4U Music देखने वालों के लिए ये अच्छी खबर है कि ये चैनल आगे भी आपके साथ रहेगा, क्युकी बीफॉरयू नेटवर्क ने इस साल (2024 ) में 75वी ऑनलाइन MPEG-2 स्लॉट की नीलामी में भाग लिया था और B4U Music चैनल के लिए सफलतापूर्वक स्लॉट बुक कर लिया है। इसलिए अब यह चैनल कम से कम 31 मार्च 2025 तक डीडी फ्रीडिश पर अवश्य रहेगा।