फ़रवरी 2025 - स्पोर्ट्स18 खेल टीवी चैनल डीडी फ्रीडिश पर अब उपलब्ध नहीं है। यह चैनल Viacom18 द्वारा संचालित है। इस चैंनल ने 85वी और 86वी ऑनलाइन इ-ऑक्शन में भाग नहीं लिया था।
आईपीएल 2025 डीडी फ्रीडिश सेट टॉप बॉक्स ? -
अगर आप डीडी फ्री डिश का हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स इस्तेमाल करते है तो आज ही प्ले स्टोर में जाए और Jiohotstar app डाउनलोड करके फ्री में आईपीएल 2025 देख सकते है। अगर जिओ सब्सक्राइबर नहीं है तो आप सब्सक्राइब करके भी देख सकते है।
Also Read -
How to Watch IPL 2025 on DD Free dish Set-Top Box?
21 फ़रवरी 2024 - स्पोर्ट्स18 खेल टीवी चैनल डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध अकेला प्राइवेट स्पोर्ट्स चैनल है। यह चैनल Viacom18 द्वारा संचालित है। इस चैंनल ने भी 75वी ऑनलाइन इ-ऑक्शन में भाग लिया था। और इस चैनल ने अपने लिए डीडी फ्रीडिश का MPEG-2 सुरक्षित कर लिया है। अतः आप इस चैनल को अगली साल 31 मार्च 2025 तक देख सकते है।
इस चैनल के इस नए अपडेट के बाद आप अभी हाल की अपडेट की हुई लेटेस्ट डीडी फ्रीडिश MPEG-2 चैनल्स लिस्ट 2024 यहाँ से देख सकते है।
Viacom18 का Sports18 खेल एक पे-टीवी चैनल है जो अब डीडी फ्री डिश DTH पर चैनल नंबर 25 पर उपलब्ध है। जैसा की आप जानते है की Viacom18 ने पहले ही एक स्लॉट बुक कर लिया है क्योंकि My Cams को Sports18 खेल ने इस स्लॉट को बदल दिया है।
स्पोर्ट्स18 खेल चैनल अब एमपीईजी-2 में हिंदी में 2021-22 एनबीए सीज़न, अबू धाबी टी10 लीग, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़, संतोष ट्रॉफी और अन्य स्पोर्ट्स मोमेंट्स को डीडी फ्री डिश पर दिखाने के लिए उपलब्ध है।
हालांकि चैनल पहले से ही जियो टीवी, टाटा प्ले और अन्य डीटीएच और केबल टीवी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट चैनल को डीडी फ्रीडिश से हटा दिया गया था, अब स्पोर्ट्स 18 खेल चैनल ने इस जगह को भर लिया है। फ़िलहाल डीडी फ्रीडिश पर स्पोर्ट्स के दो चैनल उपलब्ध है डीडी स्पोर्ट्स 1.0 और स्पोर्ट्स18 खेल।
स्पोर्ट्स18 खेल चैनल का लोगो -
स्पोर्ट्स18 खेल चैनल अब डीडी फ्रीडिश पर -
हाल ही में डीडी फ्रीडिश ने नए एमपीईजी-2 और एमपीईजी-4 स्लॉट भरने के बाद 2022 में एक नए टीवी चैनल लाइन-अप की घोषणा की। अब डीडी फ्रीडिश 43 मिलियन दर्शकों तक पहुंच रहा है।
यहां आप स्पोर्ट्स18 खेल चैनल की फ्रीक्वेंसी प्राप्त कर सकते हैं।
Channel Name |
स्पोर्ट्स18 खेल |
Satellite Name |
GSAT-15 |
Dish Antenna Position |
93.5° East |
Slot |
Test 207 |
LCN |
25 |
Dish Antenna Size |
55cm Ku-Band DTH |
TP List |
|
Polarity |
V |
Symbol Rate |
29500 |
Modulation |
QPSK |
System |
DVB-S |
Mode |
FTA |
Quality |
MPEG-2 |
Language |
Hindi / English |
Mode |
FTA |
Viacom18 नेटवर्क के अन्य टीवी चैनल डीडी फ्रीडिश पर -
- कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड
- कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स
- एम् टीवी बीट्स
- न्यूज़18 इंडिया
- न्यूज़18 उप्र / उत्तराखंड
- स्पोर्ट्स18 खेल
- कलर्स रिश्ते (हटाया गया)
स्पोर्ट्स18 खेल का इतिहास डीडी फ्रीडिश पर -
- My Cams को स्पोर्ट्स18 खेल चैनल के रूप में बदला गया - 25 अप्रैल 2022
- My Cams चैनल को डीडी फ्रीडिश में जोड़ा गया - 1 अप्रैल 2022
आप इस चैनल को जोड़ने के बाद दूरदर्शन फ्रीडिश की अपडेटेड चैनल लिस्ट यहां से देख सकते हैं
आपके प्रश्न -
क्या स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट चैनल उपलब्ध है डीडी फ्रीडिश पर?
नहीं, हाल ही में इस चैनल को डीडी फ्रीडिश से हटाया गया। हालाँकि ये अन्य DTH और केबल टीवी प्लेटफॉर्म्स पर उपलव्ध है।
क्या स्पोर्ट्स18 खेल चैनल अन्य प्लेटफार्म फ्री पर है?
नहीं, यह पे टीवी चैनल है अन्य DTH और केबल टीवी प्लेटफॉर्म्स पर इसे 8 रूपये प्रतिमाह से सब्सक्राइब किया जा सकता है।
क्या डीडी स्पोर्ट्स चैनल उपलब्ध है डीडी फ्रीडिश?
जी हाँ, यह चैनल डीडी फ्रीडिश पर हमेशा से उपलब्ध था और हमेशा उपलब्ध रहेगा।
क्या स्पोर्ट्स18 खेल चैनल पर आईपीएल या अन्य क्रिकेट मैच देख सकते है?
यह समय समय पर चैनल द्वारा announce किया जायेगा। लेकिन आप हाईलाइट्स जरूर देख सकते है।