Popular TV Assam के लिए मूवी चैनल अब चेंनेल नंबर 108 पर
असम राज्य के लोगो के लिए इस साल दूसरा डीडी फ्री डिश लेटेस्ट अपडेट है की डीडी असम के बाद अब डीडी फ्री डिश पर असम राज्य के लोगो के लिए एक नया प्राइवेट सिनेमा चैनल जोड़ा गया है। इस चैनल ने डीडी फ्री डिश की अभी हाल ही इ-ऑक्शन में भाग लिया था और अब इस चैनल को डीडी फ्री डिश के MPEG-4 स्लॉट में चैनल नंबर 108 पर जोड़ा गया है। इस चैनल ने टेस्ट 619 की जगह ली है।
डीडी फ्री डिश की 49वी इ-ऑक्शन प्रो राटा के आधार पर हुयी थी, इस चैनल के साथ एक चैनल डीडी फ्री डिश के MPEG-4 स्लॉट पर जोड़ा गया है। जिसका नाम न्यूज़ नेशन UP / UK है।
यहाँ पॉपुलर टीवी की सॅटॅलाइट फ्रीक्वेंसी है, जिसे आप अपने सेट टॉप बॉक्स में भरकर खुद व् खुद ट्यून कर सकते है, यदि किसी कारणवश इस चैनल को प्राप्त नहीं कर पा रहे है तो -
Channel Name |
Popular TV |
Dish Antenna Angle |
93`.5°E |
Satellite |
GSAT 15 |
Dish Antenna |
Ku-Band (DTH) |
TP Frequency |
11630 MHz |
Polarity |
Vertical |
Symbol Rate |
30000MHz |
System |
DVB-S2 |
Modulation |
8PSK |
Quality |
MPEG-4 |
Mode |
FTA |
पॉपुलर टीवी के बारे में -
पॉपुलर टीवी असम राज्य के लिए पहला 24 घंटे चलने वाला सिनेमा या मूवी चैनल है। जो अब डीडी फ्री डिश के द्वारा असम में ही नहीं बल्कि भारत के कोने कोने में पहुंचेगा।
पॉपुलर टीवी के डीडी फ्री डिश में जुड़ने के बाद आप अपडेट की हुयी MPEG-4 चैनल लिस्ट को यहाँ से देख सकते है।