दूरदर्शन के राष्ट्र्रीय चैनल पर इस समय 3 पौराणिक धारावाहिक का प्रसारण शुरू हो चूका है। जिसमे से "श्री कृष्ण" धारावाहिक पहले से ही रात 9 बजे से प्रसारित किया जा रहा है। और हाल ही में विष्णु पुराण रात 8 बजे से, और माँ शक्ति रात 10 बजे से प्रसारण भी शुरू हो चुका है।
कुल मिलकर अगर आप दूरदर्शन नेशनल चैनल को शाम 7 बजे से ट्यून करते है, तो आशा है की रिमोट को छूने की आवश्यकता नहीं होगी। क्युकी प्रसार भारती ने दूरदर्शन ने लिए सभी प्रोग्राम को इस तरह से सेट किया है, कि आपको रिमोट से दूरी बनानी ही पड़ेगी। आप इन प्रोग्राम को देखकर अपना बचपन तो याद करेंगे ही साथ ही साथ अपनों बच्चो को उन सामाजिक वैल्यू से परिचित करवाएंगे जो शिष्टाचार समाज से गायब हो चूका है।
हम डीडी नेशनल के प्राइम टाइम के बात कर रहे थे, तो आप खुद देखिये की प्राइम टाइम में आपको क्या क्या देखने को मिलेगा।
- अलिफ़ लैला - रात 7 बजे से
- गुल, गुलशन, गुलफ़ाम - रात 7:30 बजे से
- विष्णुपुराण - रात 8 बजे से
- श्री कृष्ण - रात 9 बजे से
- माँ शक्ति - रात 10 बजे से
इस समय श्री कृष्ण धारावाहिक में, भगवान् श्री कृष्ण के द्वारा श्रीमद भगवद गीता का ज्ञान चल रहा है। सिर्फ भाग्यशाली इंसान ही इस ज्ञान को प्राप्त कर पाता है। अगर न समझ आये तो इसे आप सुबह 9 बजे से दुबारा देख सकते है।
0 टिप्पणियां