उपनिषद गंगा का प्रसारण अभी दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर हो रहा था लेकिन दर्शको की भारी मांग के कारण प्रसार भारती को अपने पुराने प्रसिद्द प्रोग्राम्स के लिए नया टीवी चैनल लांच करना पढ़ा। इस चैनल का नाम है डीडी रेट्रो।
इसलिए अब डीडी रेट्रो पर उपनिषद गंगा प्रोग्राम का प्रसारण चालू किया गया है।
क्यों हर भारतीय को उपनिषद गंगा देखना चाहिए।
इस प्रोग्राम में उपनिषद के ज्ञान को रोचक कहानियों के माध्यम से बताने का उत्तम प्रयास है, उपनिषद् गंगा जो रोचक, और प्रेरक होने के साथ ही बहुत ही ज्ञानवर्धक है। यह प्रोग्राम किसी धर्म विशेष पर आधारित नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को जीवंत करता है।
उपनिषद् गंगा केवल एक धारावाहिक नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता के विकास और उसके चिंतन के प्रवाह की झलक से लोगों को अवगत कराने का एक प्रयास है। क्युकी समय के साथ इनके रुप और किरदार बदल जाता है क्योंकि जो सच है वह कभी नहीं बदलता।
उपनिषद् गंगा की कास्ट -
इस धारावाहिक में अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, के के रैना, इला अरुण, जया भट्टाचार्य और सीमा आजमी जैसे ख्यात कलाकारों ने काम किया है। उपनिषद् गंगा भारतीय टीवी जगत में एक ऐसे धारावाहिक के रुप में अपनी पहचान बनाने जा रहा है जिसमें प्राचीन भारतीय दर्शन, भारतीय संस्कृति और समाज की ऐसी कहानियां है जो जीवन के विभिन्न पक्षों की व्याख्या करती है।
उपनिषद् गंगा धारावाहिक का समय डीडी रेट्रो पर -
उपनिषद् गंगा को आप डीडी रेट्रो चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से।
अगर आप डीडी रेट्रो चैनल नहीं देख पा रहे है। तो आप अपने सेट टॉप बॉक्स तो मेनुअली उसे ट्यून कर सकते है। इस DD Retro चैनल की फ्रीक्वेंसी को आप यहाँ से देख सकते है।
0 टिप्पणियां