देखिये तिलिस्म से भरा अलिफ़ लैला डीडी भारती चैनल पर
देखिये तिलिस्म से भरा अलिफ़ लैला डीडी भारती चैनल पर, Telecast Time aur Samay DD Bharati Par
क्या आप फिर से अपने बचपन की यादों को ताज़ा करना चाहते है तो फिर दूरदर्शन भारती आपके लिए फिर से लेकर आया है एक मशहूर कार्यक्रम अलिफ़ लैला। जिसमे अरब नाइट्स की कहानियों का वर्णन किया है, अलिफ़ लैला अरबी लोक कथाओं का एक संग्रह है, जिसमे नैतिकता, आकर्षक चरित्र, खुदा के चमत्कार आदि को उड़ने वाले कालीन, जादू के लैंप और परियों की किस्सों और कहानियो द्वारा बहुत ही सूंदर तरीके से दिखाया जाता है।
लेकिन दुर्भाग्य से नई पीढ़ी इससे वंचित है। अलिफ़ लैला कल्पना से परे था, शायद ही कोई अनुमान लगा सकता था की अब आगे क्या होगा। लेकिन इसमें संदेश मानवीय और सीखने के योग्य था। इसमें ईमानदारी, मासूमियत, प्यार, सम्मान और मानवता सर्वशक्तिमान अल्लाह के करीब होने का सार है।
जहाँ भारत सरकार ने लॉकडाउन के चलते लोगो को घर में रहने की सलाह दी है वहां उसने लोगो के मनोरंजन के लिए पॉपुलर प्रोग्राम्स को आने दूरदर्शन चैनल्स पर चालू किये है, जैसे रामायण, महाभारत, शक्तिमान, जंगल बुक, आदि ताकि लोग इन्हे देखे, बच्चो को नैतिकता सिखाये और घर में रहे।
अलिफ़ लैला की टेलीकास्ट टाइमिंग सुबह 10 बजकर 30 मिनट्स से है और इसे दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर देखा जा सकता है।
डीडी भारती देश के एकलौता फ्री टू एयर Infotainment टीवी चैनल है जो देश की संस्कृति, इतिहास, धरोहर, पर आधारित प्रोग्राम्स, जानकारी,मूवीज आदि के बारे में दिखता है।