Freedth app के माध्यम से केवल 70-80 Channels ही? ऐसा क्यों ?

ऐसा इसलिए की जब आप अपने  फ्री-टू-एयर सेट टॉप बॉक्स में SATIP को इनेबल करते है तो आपके सेट टॉप की शुरुआत की फ्रीक्वेंसी के चैनल्स आपके लोकल नेटवर्क में शेयर हो जाते है। जिन्हे आप Freedth app में प्राप्त करते है। 
Freedth application  सिर्फ आपके सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से लोकल नेटवर्क पर शेयर टीवी  चैनल्स को  ही दिखाता है, किसी भी प्रकार की कोई unauthorized इंटरनेट streaming नहीं होती, और न ही आपका कोई इंटरनेट डेटा खर्च होता है। न ही किसी प्रकार का लॉगिन या व्यक्तिगत जानकारी पूछी जाती है। 

लेकिन ऐसा आवश्यक नहीं है कि आपको केवल 70-80 चैनल्स ही मिलेंगे, यह आपके सेट टॉप बॉक्स की SD RAM या क्वालिटी पर निर्भर करता है। कुछ सेट-टॉप बॉक्स में 150 से ज्यादा चैनल SATIP के माध्यम से Freedth app पर प्राप्त हो रहे हैं। 

Freedth application  सिर्फ आपके सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से लोकल नेटवर्क पर शेयर टीवी  चैनल्स को  ही दिखाता है - DD Free dish channels without dish


लेकिन आपको सेट टॉप बॉक्स से कम चैनल प्राप्त हो रहे है तो इसका एक तरीका  और है, आप अपने सेट टॉप बॉक्स में चैनल्स को move करके आपके अपने favirite टीवी चैनल्स  शुरुआत में लगा ले। तो आप सभी फेवरेट चैनल्स को अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी में बिना किसी extra सेट टॉप बॉक्स के प्राप्त कर सकते है। 

ध्यान दे लेकिन यह तरीका भी सभी सेट टॉप बॉक्स पर काम नहीं करता क्युकी कुछ सेट टॉप बॉक्स transponder पर प्राप्त चैनल्स को शेयर करते है तो कुछ सेट-टॉप बॉक्स आपके डीडी फ्रीडिश सेट टॉप बॉक्स में सेव की हुयी चैनल लिस्ट को शेयर  करते। 

तो आशा है, आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा, अगर कोई और प्रश्न है तो अवश्य कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।   
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने