आकाशवाणी के 200 से ज्यादा रेडियो चैनल्स आपके स्मार्टफोन पर

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालो के  लिए बड़ी खुश खबरी है की अब आल इंडिया रेडियो नई अपने ज्यादातर या सभी रेडियो और FM चैनल्स को ऑनलाइन कर कर दिया है और सभी चैनल्स को एक ही एप्लीकेशन से जोड़ दिया है। अर्थात अब आप अपने स्मार्टफोन की सहायता से वो रेडियो स्टेशन भी सुन सकते है जिन्हे कभी हम Medium Wave (MW) या ShourtWave (SW) पर सुनते थे।  

Mediumwave (MW) (AM) और Shortwave Radio (SW) के साथ साथ अब ये रेडियो चैनल डिजिटल रूप से हर स्मार्टफोन में उपलब्ध है। जिसे आप जब चाहे तब बिना हैडफ़ोन लगाए भी सुन सकते है। इन सभी लोकल और नेशनल रेडियो चैनल्स को News On AIR App (न्यूज ऑन ए आई आर) में जोड़ा गया है जिसे आप Google Play Store या iOS स्टोर से फ्री में डाउनलोड करके इनस्टॉल कर सकते है, और फ्री रेडियो का आनंद उठा सकते है। 

देश के लोगो को फायदा -

  • ALL INDIA RADIO के लोकल चैनल्स की पहुंच अब हर भारतीय के पास किसी भी शहर या किसी भी राज्य में बड़े आराम से होगी। 
  • लोकल स्टेशन या अपने ही शहर से छोटी से छोटी जानकारी भी लोगो तक आराम से मिलेगी। 
  • शहर के लोकल व्यवसायी अपने ही शहर के रेडियो स्टेशन पर advertisement के द्वारा अपनी पहुंच या बिज़नेस बढ़ा सकते है। 
  • शहर या गांव के लोगो को अपने ही शहर में अच्छे ऑफर्स, सही और प्रमाणित जानकारी, सरकारी योजनाए, सरकारी नौकरी, खोया पाया, आदि की जानकारी मिलेगी। 
न्यूज़ऑनएयर पर उपलब्ध Local (MW/SW/AM) रेडियो चैनल्स की लिस्ट यहाँ से देखे। लेटेस्ट अपडेट के लिए न्यूज़ऑनएयर को ट्विटर पर फॉलो कर सकते है। 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url