डीडी फ्रीडिश के दर्शकों के लिए ये Good news है कि प्रसार भारती ने DD Free Dish पर खाली MPEG-4 स्लॉट की साल के बीच में होने वाली 102वीं e-Auction के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एक नया नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सफल TV चैनलों को 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए pro-rata basis पर DD Free Dish MPEG-4 स्लॉट मिलेंगे। ऑनलाइन e-Auction के 24 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
इस नीलामी में पांच कैटेगरी (बकेट) शामिल हैं, क्युकी प्रसार भारती ने भाग लेने वाले चैनलों को उनके जॉनर (genre) और भाषा के आधार पर पांच कैटेगरी में बांटा है।
- G1 कैटेगरी न्यूज़ और करंट अफेयर्स TV चैनलों के लिए है।
- जबकि G2 कैटेगरी न्यूज़ और करंट अफेयर्स के अलावा अन्य सभी जॉनर के चैनलों के लिए है।
- R1 में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम चैनल शामिल हैं।
- R2 में पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली और ओडिया चैनल शामिल हैं।
- R3 में संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं (हिंदी और उर्दू को छोड़कर), जो R1 और R2 के अंतर्गत नहीं आती हैं।
R1, R2 और R3 के तहत आवेदन करने वाले चैनलों के लिए, MSO या DTH प्लेटफॉर्म पर उन चैनल्स की मौजूदगी का प्रूफ और साथ ही साथ उन्हें अपना जॉनर और भाषा का प्रमाण देना अनिवार्य है।
इन DD Freedish Private चैनलों को मुख्य रूप से उसी genre और language में कंटेंट दिखाना होगा, जैसा कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया के दौरान बताया गया। नियम के अनुसार, 75% कंटेंट (जिसमें मंज़ूरी-प्राप्त विज्ञापन और प्रोमो शामिल नहीं हैं) घोषित genre और language के अनुसार होना चाहिए, और घोषित कंटेंट चैनल के कुल मासिक कंटेंट के 60% से कम नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा देखने में आता था कि ज्यादातर चैनल्स दिन भर teleshopping ads दिखाते रहते थे।
Private channels के लिए आवेदन करने की Last Date -
इच्छुक Private TV Channels अथवा ब्रॉडकास्टर्स को 22 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने आवेदन और भागीदारी-शुल्क भुगतान का प्रमाण जमा करना होगा।
इस E-Auction में जीतने वाले टीवी चैनलों को प्रसार भारती की लागू आवंटन प्रक्रिया के अनुसार DD Free Dish पर खाली MPEG-4 स्लॉट और लॉजिकल चैनल नंबर आवंटित किए जाएंगे।
स्रोत: DD Free Dish पर MPEG-4 स्लॉट के मिड-ईयर 102वें ई-ऑक्शन के लिए 16 सितंबर 2026 का प्रसार भारती का नोटिस।
