ज़ी गंगा का स्पेशल प्रोग्राम - जय छठी माई (युग युगांतर की अविरल छठ लीला)

ज़ी गंगा का स्पेशल प्रोग्राम - जय छठी माई (युग युगांतर की अविरल छठ लीला) - कार्तिक छठ पूजा कब है 2021 - Zee Ganga launches Chhath Pooja Program

ज़ी गंगा भोजपुरी भाषा का सबसे नया प्रीमियम भोजपुरी चैनल है। यह ज़ी गंगा चैनल की पहली छठ पूजा है। क्युकी यह चैनल इसी साल शुरू हुआ है, हालाँकि बिग गंगा चैनल को रिब्रांड करके बनाया गया लेकिन ज़ी गंगा बिलकुल नए अंदाज़ और नए ओरिजिनल प्रोग्राम्स के साथ लांच हुआ है।

यह कार्यक्रम छठ पूजा के दिन 10 नवंबर को शाम 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच प्रसारित किया जाएगा, यह दो घंटे का छठ स्पेशल प्रोग्राम होगा। दो घंटे तक चलने वाले इस नॉन-स्टॉप मनोरंजन में अलग-अलग समय क्षेत्रों की खूबसूरत कहानियां दिखाई जाएंगी।

Zee Ganga launches Chhath Pooja Program ‘Jai Chhathi Mai’ with Manoj Tiwari and Dinesh Lal Yadav


कार्तिक छठ पूजा कब है 2021

इस साल छठ पूजा 10 नवंबर, बुधवार को है। छठ पूजा 2021 की प्रमुख तिथि इस प्रकार है -

  • 8 नवंबर 2021 को - नहाय-खाए से छठ पूजा प्रारंभ 
  • 9 नवंबर 2021 को - खरना 
  • 10 नवंबर 2021 को छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य 
  • 11 नवंबर 2021 - उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा समापन

इस शो को मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव और रितेश पांडे द्वारा साथ में होस्ट किया जाएगा। ज़ी गंगा चैनल डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध है जहाँ कोई मासिक शुल्क नहीं है और इसकी पहुंच फ्री में गाँवो, पहाड़ो, जंगलो, अर्थात भारत के कोने कोने तक है।

इसलिए 10 नवंबर को शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक ज़ी गंगा जरूर ट्यून करे। अगर आपके सेट टॉप बॉक्स में किसी तकनिकी समस्या के तहत ये चैनल नहीं आ रहा है तो आप इसे फिर से स्कैन कर सकते है। इसकी फ्रीक्वेंसी और स्कैन करने का तरीका यहाँ है।

आप ज़ी गंगा की प्रोगाम लिस्ट या schedule को यहाँ से देख सकते है। 

ViewCloseComments