वर्ष 2025-26 के लिए 85th इ-ऑक्शन अपडेट - भोजपुरी फिल्मो के शौकीनों के लिए भी खबर आ गयी कि उनका फेवरिट ज़ी बाइस्कोप टीवी चैनल, जिस पर भोजपुरी भाषा में फिल्मे प्रसारित होती है वो अब वर्ष 2025-26 में भी डीडी फ्री डिश प्लेटफार्म पर जारी रहेगा। क्युकी ज़ी नेटवर्क ने 85th इ-ऑक्शन में इसके लिए स्लॉट को सफलतापूर्वक बुक कर लिया है।
जैसा की आप जानते है, डीडी फ्री डिश रीजनल या प्रादेशिक भाषाई टीवी चैनल्स को भी उचित मौका देता है डीडी फ्री डिश प्लेटफार्म से जुड़ने का ताकि भिन्न भिन्न भाषा के टीवी चैनल्स डीडी फ्री डिश पर सबको फ्री में मिले।
जिसका सबसे ज्यादा फायदा भोजपुरी टीवी चैनल्स उठाते है, क्युकी भोजपुरी टीवी चैनल्स बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी देखे जाते है।
इस साल के जीतने वाले टीवी चैनल्स को स्लॉट एक अप्रैल 2025 को allot होंगे, अगर इसका स्लॉट बदलता है तो इसकी नयी फ्रीक्वेंसी और चैनल नंबर इसी पेज पर अपडेट किया जायेगा, जिसे देखकर आप अपने सेट टॉप बॉक्स को दुबारा से ट्यून कर सकते है।
” कॉमेडी अऊर ड्रामा बा मस्त, डांस अऊर एक्शन बा ज़बरदस्त| ले के मनोरंजन के तोप, आ गईल बा Zee Biskope, 21 दिसम्बर से, आठों पहरिया लूटा लहरिया|” ( source : Facebook)
हमने आपको पहले ही सूचित कर दिया था की ज़ी बायोस्कोप चैनल डी डी फ्रीडिश के चैनल नंबर 31 पर उपलब्ध होगा और अगर आप इस चैनल के स्लॉट को नहीं प्राप्त कर पा रहे है तो ज़ी बायोस्कोप चैनल की फ्रीक्वेंसी हमने नीचे दी है आप अपने सेट-टॉप बॉक्स को निम्न फ्रीक्वेंसी डालकर दुबारा ट्यून कर सकते है। ट्यून करने का तरीका भी यहाँ से देख सकते है।
ज़ी बायोस्कोप चैनल की फ्रीक्वेंसी और चैनल नंबर –
चैनल नंबर | 31 |
स्लॉट नंबर | 213 |
चैनल का नाम | Zee Biskope |
एलएनबी की फ्रीक्वेंसी | 09750-10600 |
एलएनबी का प्रकार | यूनिवर्सल |
चैनल की फ्रीक्वेंसी | 11170 |
पोलरिटी | वर्टिकल |
सिंबल रेट | 29500 |
क्वालिटी | एमपीजी-2 |
सिस्टम | DVB-S |
मोड | फ्री टू एयर |
जोड़ा गया | एक फ़रवरी २०२० |
तक रहेगा | १५ मई २०२० |
डीडी फ्रीडिश पर ये चैनल रहेगा -
१ अप्रैल २०२० से ३१ मार्च २०२१ तक।डी डी फ्री डिश की नयी चैनल लिस्ट अपडेट की हुयी आप यहाँ से देख सकते है। आप अपने सुझाव या विचार कमेंट में पोस्ट कर सकते है और अपने मित्रो को (Share) बताना न भूले।